फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA: एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट-कोच्चि फ्लाइट में इंजन से निकलता दिखा धुआं, उड़ान भरने से रोका गया

Wed, 14 Sep 2022 08:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मस्कट

सार

डीजीसीए के मुताबिक, यात्रियों के लिए एक रिलीफ फ्लाइट का भी इंतजाम किया गया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट से कोच्चि आ रही फ्लाइट में बुधवार को उड़ान भरने से रोक दिया गया। भारत के विमानन महानिदेशक- डीजीसीए ने कहा है कि यात्रियों को विमान के इंजन नंबर-2 से धुआं निकलता दिखा था। इसके बाद सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब कोच्चि जाने वाला बोइंग 737-800 विमान जमीन पर चल रहा था और धुआं उठने की चेतावनी के बाद ऐहतियात के तौर पर यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। विमान में 141 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। विमान उड़ान संख्या IX 442 का संचालन कर रहा था।

डीजीसीए के मुताबिक, यात्रियों के लिए एक रिलीफ फ्लाइट का भी इंतजाम किया गया है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना को लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक बयान में एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया कि विमान में 141 यात्री सवार थे और उसे (स्थानीय समयानुसार) 11 बजकर 20 मिनट पर मस्कर से रवाना होना था। बयान में कहा गया है, ‘‘ जब वह टैक्सीवे पर था, तब एक अन्य विमान ने उसके एक इंजन से धुंआ उठते देखा। लेकिन कॉकपिट में आग की चेतावनी का संकेत नहीं था। पर्याप्त एहतियात बरतते हुए एवं निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए चालक दल टैक्सीवे पर रूक गया और उसने अंदरूनी अग्निशामकों को सक्रिय किया।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें