फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया की टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट फ्रैंकफर्ट डायवर्ट, शौचालय जाम होने के चलते लिया गया फैसला

Tue, 06 May 2025 03:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फ्रैंकफर्ट

सार

एयर इंडिया की उड़ानों में लंबे रूट और पुराने विमानों के साथ ही यात्रियों की गलतियों की वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा और अमेरिका के रूट पर उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के अधिकतर विमान पुराने हैं, जिनमें शौचालय जाम होने की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया की टोरंटो-दिल्ली फ्लाइट को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट डायवर्ट करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्लाइट के शौचालय जाम होने के चलते यह फैसला लिया गया। घटना 2 मई की है। जब एयर इंडिया के प्रवक्ता से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि तकनीकी दिक्कत के चलते फ्लाइट को फ्रैंकफर्ट डायवर्ट करना पड़ा था। 
विज्ञापन


दो महीने में दूसरी घटना
गौरतलब है कि बीते दो महीने में यह दूसरी ऐसी घटना है, जिसमें शौचालय जाम होने के चलते एयर इंडिया की फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा और इससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। इससे पहले 6 मार्च को भी एयर इंडिया की शिकागो से दिल्ली आने वाली फ्लाइट एआई126 को 10 घंटे के सफर के बाद वापस शिकागो लौटना पड़ा था। अब 2 मई को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 188 को भी शौचालय जाम होने के चलते डायवर्ट करना पड़ा। एयर इंडिया ने बताया कि फ्रैंकफर्ट उतरने के कुछ घंटे बाद ही तकनीकी दिक्कत को दूर कर लिया गया और फ्लाइट ने अपने गंतव्य स्थान दिल्ली के लिए उड़ान भरी। 

ये भी पढ़ें- Indore News: तीन बार बदली फ्लाइट टाइमिंग, यात्रियों का फूटा गुस्सा, एयरपोर्ट पर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने विमानों की वजह से हो रही समस्या
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयर इंडिया की उड़ानों में लंबे रूट और पुराने विमानों के साथ ही यात्रियों की गलतियों की वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा और अमेरिका के रूट पर उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के अधिकतर विमान पुराने हैं, जिनमें शौचालय जाम होने की समस्या हो रही है। साथ ही कुछ यात्री लापरवाही से शौचालय में कचरा फेंक देते हैं, जिससे भी शौचालय जाम हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Air India: 'पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से एयर इंडिया को होगा 60 करोड़ डॉलर का नुकसान', रिपोर्ट में दावा


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें