फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: विक्ट्री डे से पहले रूस में यूक्रेनी हमले से बढ़ी हलचल, मॉस्को के चारों हवाईअड्डे अस्थायी रूप से बंद

Tue, 06 May 2025 03:28 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

यूक्रेन ने रूस के कई इलाकों पर 100 से अधिक ड्रोन दागे, जिससे मॉस्को सहित कई हवाईअड्डों की उड़ानें रोकी गईं। वहीं जवाब में रूस ने यूक्रेन के खारकीव पर ड्रोन हमले किए, जिसमें 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के साथ जारी संघर्ष के बीच यूक्रेन ने रूस पर एक बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि यूक्रेन ने रूस के करीब दर्जन भर इलाकों पर 100 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया, जिन्हें रूसी सेना ने बीच में ही रोक लिया। वहीं इस हमले के कारण मॉस्को के चारों बड़े हवाईअड्डों को अस्थायी रूप से उड़ानें रोकनी पड़ीं। इसके अलावा रूस के नौ अन्य क्षेत्रीय हवाईअड्डों पर भी कामकाज कुछ समय के लिए ठप हो गया।

विज्ञापन


बता दें कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस 9 मई को विक्ट्री डे यानी नाजी जर्मनी पर जीत की वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है। इस दिन रूस में बड़ा सार्वजनिक अवकाश होता है और कई विदेशी नेता भी मॉस्को पहुंचते हैं। वहीं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस मौके पर 8 मई से 72 घंटे के लिए एकतरफा युद्धविराम की घोषणा भी की थी।

ये भी पढ़ें:- Pahalgam Attack: अमेरिकी संसद के स्पीकर ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा- आतंकवाद के खिलाफ हम भारत के साथ
विज्ञापन


सीमा के पास और अंदर तक हुए हमले
रूस की नागरिक उड्डयन एजेंसी रोसावियात्सिया और रक्षा मंत्रालय के अनुसार यूक्रेनी ड्रोन हमले रूस-यूक्रेन सीमा से लगे क्षेत्रों और रूस के अंदर तक हुए। जहां कुर्स्क क्षेत्र में दो लोग घायल हुए, जबकि वोरोनिज क्षेत्र में कुछ क्षति की जानकारी मिली है। वहीं दूसरी ओर रूस ने भी यूक्रेन के खारकीव शहर पर रातभर में 20 ईरानी-निर्मित शाहिद ड्रोन से हमला किया, जिसमें 4 लोग घायल हुए और शहर के सबसे बड़े बाजार बाराबाशोवा में आग लग गई। खारकीव क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी ड्रोन और ग्लाइड बम से हमलों में 7 नागरिक घायल हुए।

ये भी पढ़ें:- Romania: रोमानिया में अंतरिम पीएम की नियुक्ति, सत्ताधारी गठबंधन की हार के बाद पीएम मार्सेल ने दिया इस्तीफा

रूस-यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर तनातनी

विज्ञापन

अमेरिका के लगातार प्रयास के बाद भी रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम को लेकर बात नहीं बन पा रही है। कारण है कि एक तरफ जहां यूक्रेन अमेरिका के 30 दिनों के युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमति जताई, वहीं रूस ने युद्धविराम को लेकर अपनी शर्ते रख दी। जिसके बाद बीते दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि उन्हें अब संदेह है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में चल रहा युद्ध खत्म करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें