फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 फलस्तीनियों की हत्या के बाद विद्रोहियों ने दक्षिणी इजराइल में कई रॉकेट दागे

Sat, 27 Oct 2018 01:16 PM IST
गाजा सिटी, भाषा
विज्ञापन
इजराइली सुरक्षा बलों ने 5 फलस्तीनियों की गोली मारकर हत्या की - फोटो : palestinechronicle.com
विज्ञापन

इजराइली सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को पांच फलस्तीनियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इनमें से चार को गाजा में जबकि एक को वेस्ट बैंक में गोली मारी गई। इसके बाद फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इजराइल में कई रॉकेट दागे।

विज्ञापन


इजराइल के साथ लगी बाड़ पर विरोध प्रदर्शन के बाद गाजा में घातक प्रदर्शन शुरू हो गए। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

इस खूनखराबे के कारण मिस्र के मध्यस्थों के मिशन में मुश्किल आने की आशंका है, जिसने शांति हासिल करने और गाजा के हमास शासकों और इस्राइल के बीच पूर्ण संघर्ष को रोकने के लिए अपनी कूटनीति तेज की है। शुक्रवार देर शाम इजराइली सेना ने कहा कि गाजा से दक्षिणी इजराइली समुदायों पर 10 से 12 रॉकेट दागे गये।

इससे पहले हजारों फलस्तीनी सीमा से लगे पांच स्थानों पर एकत्र हुए और उन्होंने टायर जलाए एवं इजराइल के सैनिकों पर पत्थर, ग्रेनेड और पटाखा बम फेंके। इस पर इजराइली सैनिकों ने भी आंसू गैस के गोले छोड़े और जवाबी कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें