फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

वियतनाम: लोग रेलवे ट्रैक पर लेटकर खिंचवा रहे फोटो, बेहद अनोखी है वजह

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक - फोटो : pexels.com

वियतनाम में लोग कुछ अलग दिखने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटकर और खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे हैं। उनके ऐसा करने का मकसद है खुद को सोशल मीडिया के इस दौर में अलग दिखाना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए लोगों ने रेलवे ट्रैक को ही क्यों चुना?



दरअसल अमेरिका की बमबारी से वियतनाम युद्ध के दौरान रेलवे के कुछ हिस्से बर्बाद हो गए थे। जिसके निशान आज भी हैं। बीते कुछ सालों से हनोई पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। यहां उन्हें फोटो खिंचवाना बेहद पसंद है।


जिस ट्रैक का इस्तेमाल लोग फोटो के लिए कर रहे हैं उसे फ्रांस ने बनवाया था। फ्रांस ने इस पटरी को उपनिवेशवाद के दौर में बनवाया था। जिसका इस्तेमाल पूरे देश में सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाता था। आज भी इस पटरी का परिचालन हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next