फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: अफगानिस्तान ने राजदूत की बेटी के अपहरण के बाद अपने दूत व वरिष्ठ कर्मचारियों को वापस बुलाया

Mon, 19 Jul 2021 01:38 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

  • अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, पाकिस्तान में अफगान राजदूत की बेटी के अपहरण के बाद, अफगानिस्तान इस्लामी गणराज्य के नेतृत्व ने राजदूत और वरिष्ठ राजनयिकों को पाकिस्तान से तब तक के लिए वापस बुला लिया, जब तक कि अपहरण के दोषियों की गिरफ्तारी व सभी सुरक्षा खतरों को समाधान नहीं किया जाता।
विज्ञापन
अमरुल्ला सालेह- अफगानिस्तान उपराष्ट्रपति - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में अफगानी दूत की 26 साल की बेटी सिलसिला अलीखिल का अपहरण और उसके साथ मरपीट के बाद अफगानिस्तान ने अपने राजदूत को वापस बुला लिया। इसके साथ ही दूतावास के सभी अधिकारियों को भी काबूल लौटने के लिए कहा गया है। अफगान विदेश मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी कर बताया, अफगानिस्तान ने राजदूत समेत वरिष्ठ राजनयिकों को वापस बुला लिया है, जब तक अपहरण के अपराधियों की गिरफ्तारी और मुकदमे सहित सभी सुरक्षा खतरों पर पाकिस्तान कोई उचित कार्रवाई नहीं करता है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत नजीबुल्लाह अलीखिल की 26 वर्षीय बेटी सिलसिला अलीखिल का शुक्रवार को इस्लामाबाद में अज्ञात लोगों ने अपहरण किया,प्रताड़ित किया और उसके साथ मारपीट की।

सिलसिला अलीखिल को उस वक्त अगवा किया गया जब वह किराए के वाहन से कहीं जा रही थीं। रिहा करने से पहले उन्हें कई घंटे बंधक बनाए रखा गया। अलीखिल राजधानी के एफ-9 पार्क इलाके में पाई गई और उनके शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, पाकिस्तान में अफगान राजदूत की बेटी के अपहरण के बाद, अफगानिस्तान इस्लामी गणराज्य के नेतृत्व ने राजदूत और वरिष्ठ राजनयिकों को पाकिस्तान से तब तक के लिए वापस बुला लिया, जब तक कि अपहरण के दोषियों की गिरफ्तारी और उन पर मुकदमा चलाने सहित सभी सुरक्षा खतरों को समाधान नहीं किया जाता।

उसने कहा कि एक अफगान प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मामले और सभी संबंधित मुद्दों का आकलन और आगे के कदम के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा। बयान में कहा गया है कि निष्कर्षों के आधार पर आगे का कदम उठाया जाएगा।

पाक ने कहा, नहीं हुआ अपहरण
इस बीच, पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने एक निजी टीवी चैनल जियो न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि राजदूत की बेटी का अपहरण नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, वह अपनी मर्जी से रावलपिंडी गई थीं। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज हैं। हालांकि, इससे पहले दिन में राशिद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि पुलिस ने अपहरण और प्रताड़ना मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

तीन टैक्सी चालकों से पूछताछ
पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी के अपहरण से पहले जिन टैक्सियों पर उन्होंने सवारी की थी, उनके चालकों से पूछताछ की गई है। पहला ड्राइवर ने दूत की बेटी को खड्डा मार्केट ले गया था, दूसरे ने उसे रावलपिंडी छोड़ा था और तीसरे ने उसे दमन-ए-कोह पर उतारा था।

अफगान दूत की बेटी के अपहरण के मामले में प्राथमिकी दर्ज
पाकिस्तान ने रविवार को अफगान दूत की बेटी सिलसिला अलीखिल के अपहरण के मामले में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में युवती को ले जाने वाले टैक्सी ड्राइवरों से भी पूछताछ की गई है। 

मीडिया से बातचीत पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने रविवार को कहा कि पुलिस अफगान राजदूत की बेटी के मामले की जांच कर रही है। हमने उसके (अलीखिल) अनुरोध पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि जिन तीन टैक्सी ड्राइवरों की कारों में राजदूत की बेटी बैठी थी, उनके बयान लिए गए हैं। जल्द ही अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें