फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगान राष्ट्रपति ने अमेरिका-तालिबान के बीच शांति वार्ता में विदेश हस्तक्षेप से इनकार किया

Sun, 11 Aug 2019 07:27 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ashraf Ghani
विज्ञापन

अफगानिस्तान में शांति और स्थायित्व के लिए अमेरिका और तालिबान के बीच शांति समझौते के लिए चल रही कवायद के मद्देनजर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश की जनता से अपनी किस्मत का फैसला बिना किसी विदेशी दखल के करने की अपील की है। राष्ट्रपति ने ईद उल-अजहा के पर्व पर रविवार को जोर देकर कहा कि अगले महीने होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव बेहद अहम हैं। इससे कई वर्षों के युद्ध के बाद अफगानिस्तान के नेता के पास देश का भविष्य तय करने के लिए एक शक्तिशाली जनादेश होगा।

विज्ञापन


ईद की नमाज के बाद उन्होंने कहा, अफगानिस्तान की किस्मत का फैसला उसके घर में किया जाएगा। हम नहीं चाहते की कोई हमारे मामले में दखल दे। तालिबान ने अफगान सरकार के साथ वार्ता करने से इनकार कतरे हुए देश में 28 सितंबर को होने वाले चुनाव को शर्मनाक बताया था।
विज्ञापन


इस बीच, कतर में अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता जारी है। अमेरिकी राजदूत जलमय खलीलजाद एक सितंबर तक शांति समझौता करना चाहते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें