अफगानिस्तान में तालिबान की पकड़ मजबूत होती जा रही है। ताजा घटनाक्रम में जानकारी मिली है कि तालिबान ने अफगानिस्तान के फराह प्रांत की राजधानी पर भी कब्जा कर लिया है। इस बीच युद्धग्रस्त देश में हिंसा का दौर भी लगातार जारी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर यहां लगातार बिगड़ते हुए हालातों को देखते हुए अफगानिस्तान में स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है। इसके कहा है कि भारतीय नागरिक अपनी देश वापसी की तैयारियां तुरंत शुरू कर दें।