फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के छह माह बाद अफगान सांसदों ने ली शपथ, 33 सीटों के परिणाम अभी बाकी

Sat, 27 Apr 2019 01:06 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी
विज्ञापन

अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव होने के छह महीने बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने शुक्रवार को संसद की कार्यवाही को आधिकारिक रूप से हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर चुने गए सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ। पिछले साल 20 अक्टूबर को हुए संसदीय चुनाव में देशभर के कई हिस्सों में बम धमाके व मतदान केंद्रों पर हमले हुए थे। 

विज्ञापन


धांधली, अनियमितता, और तकनीकी दिक्कतों के आरोपों के बीच अब भी केंद्रीय काबुल प्रांत की 33 सीटों के लिए परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं। गनी ने इस अवसर पर कहा, आज संसद में नए सदस्यों में से अधिकांश शिक्षित व युवा पीढ़ी से हैं, जो महिला व मानव अधिकारों की रक्षा करेंगे। उन्होंने चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारियों पर आरोप लगाया कि संसद के देर से चालू होने के पीछे उनकी अक्षमता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें