पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो कर्मचारियों के दल को सुरक्षा मुहैया करा रहे पुलिस अधिकारी की अज्ञात बदूंकधारियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। दो दिन में यह इस तरह की दूसरी घटना है।
बदमाशों ने यह हमला उस वक्त किया जब वह दक्षिण वजीरिस्तान से लगते डेरा इस्माइल खान में पोलियो कर्मचारियों के साथ जा रहे थे। इससे एक दिन पहले पेशावर के दाउदजई इलाके में मोटरसाइकिल पर आए कुछ बदमाशों ने एक सिपाही पर गोलियां चलाईं और वहां से फरार हो गए।
पुलिसकर्मी पोलियो कर्मियों की एक टीम के साथ ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था। पाकिस्तान में पोलियो स्वास्थ्य कार्यकर्ता और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस अधिकारियों पर आए दिन आतंकवादियों और बदमाशों द्वारा हमले किए जाते हैं।