फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Guyana: 'साझेदारी का नया अध्याय...', भारत ने गुयाना को सौंपे HAL-228 विमान; वायुसेना की टीम ने किया दौरा

Mon, 01 Apr 2024 11:06 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्जटाउन

सार

India-Guyana: भारत ने लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) के हिस्से के रूप में गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की एक टीम ने एचएएल-228 विमान सौंपने के लिए इस दक्षिण अमेरिकी देश का दौरा किया।
विज्ञापन
भारत ने गुयाना को सौंपे HAL-228 विमान - फोटो : X/presidentaligy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) के हिस्से के रूप में गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की एक टीम ने एचएएल-228 विमान सौंपने के लिए इस दक्षिण अमेरिकी देश का दौरा किया। इससे दोनों देशों के बीच साझेदारी का एक नया अध्याय शुरू हो गया है।  

विज्ञापन


इसको लेकर गुयाना में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उच्चायोग ने लिखा, उच्चायुक्त ने भारत से गुयाना के लिए लाइन ऑफ क्रेडिट के हिस्से के रूप में एचएए-228 विमानों को सौंपने के लिए गुयाना का दौरान करने वाली वायुसेना की टीम का स्वागत किया। भारत-गुयाना के बीच साझेदारी का एक न्याय अध्याय शुरू हुआ है। 
 

वहीं, गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली ने एक बयान कहा कि विमान रविवार की शाम को चेड्डी जगन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने गुयाना रक्षा बल को दो डोर्नियर-228 विमान की आपूर्ति की। गुयाना के राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, दो बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर सैन्य परिवहन विमान कल शाम चेड्डी जगन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। 
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण हैं। इसके साथ ही दोनों के बीच आर्थिक और बहुपक्षीय मुद्दों पर समानता के आधार पर घनिष्ठता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय। एचएएल द्वारा निर्मित दो विमान गुयाना को सौंपे गए। ये विमान दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ने, चिकित्सा और आपदा प्रतिक्रिया में मदद करेंगे। 

भारत और गुयाना भौगोलिक रूप से दूर हैं। लेकिन दोनों देशों में कई पहलू समान हैं। जिनमें उनके औपनिवेशिक अतीत, खासतौर पर कृषि और ग्रामीण आधारित अर्थव्यवस्थाएं और बहुसांस्कृतिक समाज शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें