फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italy: महिला सहकर्मी से अवैध संबंध की मांग, PM मेलोनी के पूर्व साथी गिआम्ब्रुनो का रिकॉर्डिंग वायरल

Sat, 21 Oct 2023 12:43 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, रोम

सार

इटली पीएम जियोर्जिया मेलोनी के पूर्व साथी एंड्रिया गिआम्ब्रुनो पर महिला सहकर्मी से अवैध संबंध की मांग वाला रिकॉर्डिंग जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद से ही पत्रकार को तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Giorgia Meloni - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी के साथी एंड्रिया गिआम्ब्रुनो से जुड़ा एक रिकॉर्डिंग वायरल हो रहा है। जिसके बाद से ही पत्रकार एंड्रिया गिआम्ब्रुनो को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। रिकॉर्डिंग में एंड्रिया गिआम्ब्रुनो को महिला सहकर्मी पर अभद्र टिप्पणियां करते हुए सुना गया। आपको बता दें इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी 10 साल के लंबे रिश्ते बाद साथी एंड्रिया गिआम्ब्रुनो से अलग हो गई है। 
विज्ञापन


रिकॉर्डिंग में क्या है
रिकॉर्डिंग के मुताबिक जियाम्ब्रुनो एक महिला सहकर्मी से अवैध संबंधों में शामिल होने की बात कर रहे हैं। यहां तक कि उन्हें यह बोलते हुए सुना गया कि क्या वह इसमें शामिल होना चाहती हैं? टेलीविजन पत्रकार जियाम्ब्रुनो को हाल के सप्ताहों में उनकी लैंगिकवादी टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। बता दें कि जियाम्ब्रुनो एक सामचार चैनल में बतौर एंकर के तौर पर कार्यरत हैं। जियाम्ब्रुनो को ऑफ एयर प्रसारित उनके हालिया शो के वीडियो अंशों में उन्हें अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए सुना गया है। 

पीएम मेलोनी ने एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से किया किनारा
पिछले महीने मेलोनी ने पत्रकारों से कहा था कि जियाम्ब्रुनो की टिप्पणियों पर उनका मूल्यांकन नहीं किया जाना चाहिए और भविष्य में वह उनके व्यवहार के बारे में सवालों का जवाब नहीं देंगी। मेलोनी और जियाम्ब्रुनो की मुलाकात 2014 में एक टीवी स्टूडियो में हुई थी और उनकी एक सात साल की बेटी है। मेलोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ मेरा रिश्ता, जो लगभग 10 साल तक चला, यहीं खत्म हो गया'। उन्होंने कहा, हमारे रास्ते अलग हो गए हैं और इसे स्वीकार करने का समय आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें