फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: 98 साल की महिला ने की यूक्रेन की सेना में शामिल होने की पेशकश, लोगों ने किया जज्बे को सलाम

Sun, 20 Mar 2022 04:12 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

98 वर्षीय विश्व युद्ध 2 की दिग्गज फिर से अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए तैयार थी। उसकी उम्र को देखते हुए, यूक्रेनी सेना में शामिल होने के उसके प्रस्ताव को अधिकारियों ने अस्वीकार कर दिया। 
विज्ञापन
98 वर्षीय ओल्हा तेवरडोखलिबोवा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन रूस के बीच चल रहे युद्ध को 24 दिन बीत चुके हैं लेकिन यूक्रेन रूस का डटकर मुकाबला कर रहा है। इस युद्ध के दौरान कुछ ऐसी कहानियां सामने आई हैं जिन्होंने सेना में दम भर दिया। यूक्रेन के आम लोग भी सेना में भर्ती होकर देश के लिए शहादत देने को तैयार हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपने देश की रक्षा के लिए एक 98 वर्षीय महिला ने यूक्रेनी सेना से खुद को भर्ती होने को कहा और इस देश प्रेम को देखते हुए महिला ने लोगों का दिल जीत लिया। 98 वर्षीय यूक्रेनी महिला ओल्हा तेवरदोखलिबोवा ने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया था। यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने बताया, ओल्हा ने द्वितीय विश्व युद्ध में सक्रिय रूप से भाग लिया था।

मंत्रालय के मुताबिक, ओल्हा ने सेना में शामिल होने की पेशकश की थी। लेकिन अफसोस की बात है कि अधिक उम्र के कारण उन्हें मना कर दिया गया। मंत्रालय ने कहा, गुणों और अनुभवों के बावजूद, उम्र बाधा बन गई। यकीन है कि वह जल्द ही एक और जीत का जश्न मनाएंगी। 

पोलैंड ने अब तक यूक्रेन के 20 लाख से अधिक शरणार्थियों को शरण दिया

विज्ञापन

पोलैंड ने अब तक यूक्रेन से आए 20 लाख से अधिक शरणार्थियों को शरण दिया है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि 24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से 33 लाख लोग देश छोड़कर चले गए गए हैं। पोलैंड के अलावा हंगरी, स्लोवाकिया, मोल्दोवा और रोमानिया में भी सैकड़ों लोग गए हैं।

कीव में चार बच्चों समेत 228 लोग मारे गए
द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, कीव में रूस के चौतरफा आक्रमण के बाद से चार बच्चों सहित 228 लोग मारे गए हैं। नगर परिषद के अनुसार, 16 बच्चों सहित 900 से अधिक नागरिक घायल हुए हैं। लगभग 40 घर, छह स्कूल और चार किंडरगार्टन (बच्चों के प्ले स्कूल) क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें