फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिक्षावृत्ति: पश्चिम एशियाई देशों की जेलों में बंद भिखारियों में 90 फीसदी पाकिस्तानी; सऊदी अरब-इराक परेशान

Fri, 29 Sep 2023 03:41 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान ने अपने नाम एक और नया रिकॉर्ड किया है। पश्चिम एशियाई देशों की जेल में बंद भिखारियों में पाकिस्तान सबसे अव्वल है। आंकड़ों के मुताबिक, जेल में बंद भिखारियों में 90 प्रतिशत पाकिस्तानी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवाद और गधों के निर्यात के लिए पाकिस्तान अक्सर सुर्खियों में रहा है। हाल ही में एक और कारनामा पाकिस्तान के नाम हो चला है। भिक्षावृत्ति के मामले में पाकिस्तान से पश्चिम एशियाई देश भी परेशान है। हाल में मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि पश्चिम एशियाई देशों में भिक्षावृत्ति के लिए बड़ी संख्या में लोगों को जेल में बंद किया गया है। हैरत की बात है कि भिक्षावृत्ति के लिए जेल में बंद 90 फीसदी लोग पाकिस्तान से हैं। इन हालातों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान की अंदरूनी स्थिति कैसी होगी। 
विज्ञापन


सऊदी अरब और इराक जैसे देशों ने पाकिस्तान सरकार से भिक्षावृत्ति के प्रवाह को रोकने का अनुरोध भी किया है। प्रवासी पाकिस्तानियों के सचिव जीशान खानजादा ने हाल में एक स्थायी समिति को यह जानकारी दी थी। इतना ही नहीं, मक्का की ग्रैंड मस्जिद के भीतर से गिरफ्तार किए गए ज्यादातर जेबकतरे पाकिस्तान से ही हैं।

पाकिस्तान के जियो न्यूज उर्दू के अनुसार, इराक और सऊदी अरब के राजदूतों ने बताया है कि पाकिस्तानी भिखारी उमरा वीजा पर जियारत (तीर्थयात्रा) की आड़ में विदेश यात्रा करते हैं और बाद में सड़कों पर भीख मांगते हैं। उन्होंने कहा, ये व्यक्ति वीजा प्राप्त करते हैं और फिर दूसरे देशों में भीख मांगने का सहारा लेते हैं। पाकिस्तान से मध्य पूर्व की उड़ानें अक्सर पूरी तरह से भिखारियों से भरी होती है।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संयुक्त अरब अमीरात में 16 लाख और कतर में दो लाख पाकिस्तानी मौजूद हैं। इराकी और सऊदी अरब के राजनयिकों ने दावा किया है कि उनके कारागार पाकिस्तानी भिखारियों से भरी हुई हैं, उन्होंने कहा कि यह मामला वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को शर्मसार कर रहा है।

विश्व बैक की रिपोर्ट में दावा
पिछले वित्तीय वर्ष में पाकिस्तान में गरीबी बढ़कर 39.4 प्रतिशत हो गई, खराब आर्थिक स्थिति के कारण 12.5 मिलियन से अधिक लोग गरीबी की चपेट में आ गए है।

गधों के निर्यात में लगा हुआ है पाकिस्तान
2022-23 के लिए पाकिस्तान आर्थिक सर्वेक्षण (पीईएस) के अनुसार, देश में गधों की आबादी 2022 में 5.7 मिलियन से बढ़कर 5.8 मिलियन हो गई। ऐसा चीन की मांग के कारण हुआ था। पाकिस्तान लगातार चीन को गधों का निर्यात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें