फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore: कंबोडिया में धोखाधड़ी के धंधे से बचाए गए 60 नागरिक, सभी को वापस स्वदेश भेजेगा भारतीय दूतावास

Wed, 02 Oct 2024 09:32 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में मौजूद भारतीय दूतावास ने बुधवार को बताया कि कंबोडिया में धोखाधड़ी के धंधे से बचाए गए लगभग 60 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा जाएगा। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर इसके बारे में जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
कंबोडिया में धोखाधड़ी के धंधे से बचाए गए 60 भारतीय नागरिक - फोटो : X / @indembcam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंबोडिया में भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक बयान में कहा, नोम पेन्ह में भारतीय दूतावास कई भारतीय नागरिकों के संपर्क में है, जो हमसे संपर्क कर चुके हैं और बाद में उन्हें कंबोडियाई अधिकारियों ने 20 मई को जिनबेई-4 नामक स्थान से निकाला था।
विज्ञापन


भारत भेजने की कार्रवाई जारी
भारतीय दूतावास ने कहा- इन भारतीय नागरिकों की तत्काल वापसी के लिए मामले को कंबोडियाई अधिकारियों के साथ उच्चतम स्तर पर उठाया गया है। कंबोडियाई अधिकारियों ने हमें सूचित किया है कि लगभग 60 भारतीय नागरिकों को आज एसएचवी से नोम पेन्ह भेजा गया है, ताकि यात्रा दस्तावेजों के लिए दूतावास की सहायता से उन्हें भारत वापस भेजा जा सके।



अब तक 360 भारतीयों को किया गया रेस्क्यू
वहीं भारतीय दूतावास के अधिकारियों की एक टीम इन भारतीय नागरिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए सिहानोकविले में है। बयान में कहा गया है, मिशन अपने नागरिकों की सहायता करने और जल्द से जल्द प्रत्यावर्तन की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अब तक, इस मिशन के माध्यम से 360 से अधिक भारतीय नागरिकों को बचाया गया है और उन्हें भारत वापस भेजा गया है।
विज्ञापन




भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी
मामले में भारतीय दूतावास से जारी बयान में कहा गया है कि कंबोडिया में नौकरी की तलाश कर रहे भारतीयों को सचेत करने के लिए कई सलाह जारी कर रहा है कि वे अनधिकृत एजेंटों के झांसे में न आएं, भारतीय नागरिकों को मेजबान सरकार की तरफ से वीजा दिए जाने के उद्देश्य के विपरीत काम करने से सावधान किया जा रहा है, जैसे कि पर्यटक वीजा पर रोजगार की तलाश करना।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें