फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब में गैस सिलेंडर विस्फोट के बाद इमारत गिरी; छह की मौत, 10 घायल

Sun, 09 Jul 2023 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को गैस सिलेंडर विस्फोट की वजह से तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के झेलम में ग्रैंड ट्रंक रोड पर स्थित तीन मंजिला होटल की इमारत रसोई में सिलेंडर फटने के बाद ढह गई।

विज्ञापन


मलबे के नीचे चार से पांच लोग फंसे होने की आंशका
स्थानीय मीडिया में झेलम के डिप्टी कमिश्नर समीउल्लाह फारूक के हवाले से बताया गया कि छह लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि 10 घायलों को बाहर नकाला गया है।  सभी को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बचाव के प्रयास जारी हैं। मलबे के नीचे चार से पांच लोग फंसे हो सकते हैं।

रविवार सुबह करीब 9:45 बजे हुआ धमाका
जानकारी के मुताबिक, विस्फोट रविवार सुबह करीब 9:45 बजे हुआ। सूचना लगते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। अतिरिक्त उपायुक्त (राजस्व) हसन तारिक ने बताया कि सभी वरिष्ठ डॉक्टर और कर्मचारी झेलम जिला मुख्यालय अस्पताल में मौजूद हैं। गंभीर रूप से घायल एक मरीज को रावलपिंडी के होली फैमिली अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बीते दिन गई थी सात की जान
झेलम पुलिस के मुताबिक, कि मलबा हटाने के लिए भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिला मुख्यालय अस्पताल में पूरे स्टाफ और डॉक्टरों को ड्यूटी पर बुला लिया गया है। इससे एक दिन पहले पंजाब के सरगोधा जिले में एक वाहन का गैस सिलेंडर फटने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान 14 अन्य घायल भी हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें