फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: उत्तरी गाजा में शरणार्थी शिविर पर इस्राइल के हमले में 22 की मौत, IDF ने कहा- इलाका खाली कर दें लोग

Sat, 12 Oct 2024 05:14 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

इस्राइली विमानों ने शुक्रवार रात को जबालिया में हमला किया। इसमें चार घर क्षतिग्रस्त हो गए और 22 लोगों की मौत हो गई। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक हमले में 30 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी में हमले। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजा में इस्राइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में अब शरणार्थी शिविर भी निशाना बन रहे हैं। इस्राइल ने उत्तरी गाजा में जबालिया शरणार्थी शिविर पर हमला किया। इसमें महिलाओं और बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ने के बाद इस्राइल की सेना ने लोगों को उत्तरी गाजा छोड़ने के लिए कहा है। साथ ही जबालिया के लोगों को दक्षिण की ओर जाने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


इस्राइली विमानों ने शुक्रवार रात को जबालिया में हमला किया। इसमें चार घर क्षतिग्रस्त हो गए और 22 लोगों की मौत हो गई। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक हमले में 30 लोग घायल हुए हैं। जबकि 14 लोग लापता हैं। इनके मलबे में दबे होने की आशंका है। इससे एक सप्ताह पहले भी इस्राइल की सेना ने जबालिया में हमला किया था। सेना का दावा है कि उसने हमास को फिर से संगठित होने से रोकने के लिए हमले किए थे। अंतरराष्ट्रीय चैरिटी डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने कहा कि हमलों में हजारों फलस्तीन नागरिक फंस गए हैं। इसमें 90 से अधिक लोग घायल हो गए। 

वहीं इस्राइल की ओर से लगातार हो रहे हमलों को लेकर विश्व खाद्य कार्यक्रम ने कहा कि उत्तरी गाजा में बढ़ती हिंसा से हजारों फलस्तीन परिवारों की खाद्य सुरक्षा प्रभावित हो रही है। गाजा तक एक अक्तूबर के बाद से अब तक कोई खाद्य सहायता नहीं पहुंची है। साथ ही उत्तर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


हमलों के चलते खाद्य वितरण केंद्र, रसोई और बेकरियों को बंद कर दिया गया है। खाद्य कार्यक्रम के कंट्री डायरेक्टर एंटोनी रेनार्ड ने कहा कि उत्तर मूल रूप से कट गया है। हम वहां काम नहीं कर पा रहे हैं। अगर संघर्ष बढ़ता रहा तो खाद्य आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इससे परिवारों के लिए संकट खड़ा हो जाएगा। 

उधर, इस्राइल की सेना ने एक्स पर उत्तरी गाजा का नक्शा पोस्ट किया। साथ ही जबालिया के लोगों को वहां से चले जाने के लिए कहा। पोस्ट में कहा गया कि लोग इलाके को तुरंत खाली करके मानवीय सुरक्षित क्षेत्र में चले जाएं। वहीं लोग घरों को छोड़ने से इन्कार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह घरों में मरना पसंद करेंगे, क्योंकि गाजा पट्टी में कोई जगह सुरक्षित नहीं है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें