फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली नागरिकता दिलाने में मेयर सहित 21 पर जुर्माना, दो भारतीयों की नागरिकता की गई रद्द

Sun, 05 Jan 2020 01:44 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोर्ट ने सुनाया फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल में फर्जी दस्तावेजों व दोहरी नागरिकता को लेकर हड़कंप मचा है। एक मेयर सहित 21 लोगों पर जनपद न्यायालय ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन पर आरोप है कि नेपाल में जन्मसिद्ध नागरिकता दिलवाने में इन ने सहयोग किया है। वहीं दो आरोपी भारतीय युवकों की नेपाली नागरिकता रद्द करते हुए उनपर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन


जिला अदालत उपसचिव गुणराज पराजुली ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नेपाल के संविधान में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है।

भारतीय क्षेत्र बिहार के पूर्वी चंपारण जिला बनकटवा प्रखंड के ग्राम सेमरी चंपारण निवासी हाफिज देवान व अली मोहम्मद पुत्रगण मीर हसन देवान द्वारा फर्जी दस्तावेजों के सहारे नेपाल रौतहट हथियाही गाविस 7 में नेपाली जन्मसिद्ध नागरिकता लिया गया है जिसे बनवाने में कटहरिया नगरपालिका प्रमुख (मेयर) सियाराम कुशवाहा सहित 21 अन्य लोगों ने सहयोग किया था।

सुनवाई के उपरांत जिला न्यायालय रौहतक ने 25-25 हजार की दर से सभी 21 लोगों पर जुर्माना लगाया है। वहीं आरोपी हाफिज देवान व अली मोहम्मद की नेपाली नागरिकता रद्द करते हुए उनपर भी 50-50 हजार का जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें