अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना नाइट क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। शेरिफ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
लेफ्टिनेंट जिमी बोल्ट ने एक बयान में कहा कि ग्रीनविले काउंटी के सहायकों ने तड़के लेविश लाउंज में कुछ गड़बड़ी’’ देखी । उन्होंने देखा कि लोग इमारत से बाहर भाग रहे थे और इमारत के अंदर गोलीबारी हो रही थी।
बोल्ट और शेरिफ होबार्ट लेविस ने कहा कि पहले 12 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद बोल्ट ने डब्ल्यूवाईएफएफ-टीवी को बताया कि हताहतों की संख्या में बदलाव हुआ है। लेविस ने बताया कि पीड़ितों को ग्रीनविले में प्रिस्मा स्वास्थ्य अस्पताल ले जाया गया है। अभी गोलीबारी के सिलसिले में किसी को तत्काल हिरासत में नहीं लिया गया है