फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: अमेरिका में चार दिन में पहली बार 50 हजार से कम मामले दर्ज, लेकिन स्थिति अभी भी गंभीर

Sun, 05 Jul 2020 05:30 PM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बाल्टीमोर
विज्ञापन
अमेरिका में कोरोना - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमण में मामलों में बढ़ोतरी जारी है हालांकि यहां पहली बार पिछले चार दिन में 50000 से कम मामले दर्ज किए गए। हालांकि विशेषज्ञों को डर है कि चार जुलाई का स्वतंत्रता दिवस समारोह का जश्न संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी की वजह बन सकता है।

विज्ञापन


जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को अमेरिका में कोरोना संक्रमण के 45,300 नए मामले सामने आए। इससे पहले, तीन दिन तक लगातार संक्रमण के मामलों की संख्या पचास हजार से अधिक थी और एक दिन तो 54,500 नए मामले सामने आए थे।

हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक शनिवार को नए मामलों की संख्या में कमी आने का यह मतलब नहीं है कि अमेरिका में हालात सुधर रहे हैं। इसकी वजह यह भी हो सकती है कि राष्ट्रीय अवकाश के दिन कम मामले दर्ज हुए हों।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में कोविड-19 के सर्वाधिक 28 लाख मामले अमेरिका में हैं। संक्रमण के कारण देश में करीब 1,30,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वास्तविक मृतक संख्या इससे कहीं अधिक होगी। इसकी वजह यह है कि कई मामलों में तो जांच से पहले ही लोगों की मौत हो गई और मामूली संक्रमण के मामले तो दर्ज ही नहीं किए गए। अमेरिका में संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 15 जून तक यहां प्रतिदिन संक्रमण के 20,000 तक नए मामले सामने आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें