फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों को ले जा रहे दो वाहनों पर आतंकी हमला; 14 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत

Fri, 03 Nov 2023 11:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान

सार

बलूचिस्तान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अली मर्दन डोमकी ने आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कसम खाई है कि हमले में शामिल आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में सैन्य वाहनों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में 14 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने बताया कि पसनी से ग्वादर जा रहे दो सैन्य वाहनों पर ओरमारा इलाके में आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया।

विज्ञापन


बलूचिस्तान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अली मर्दन डोमकी ने आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने कसम खाई है कि हमले में शामिल आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सैन्य काफिले पर पहले भी हो चुका है हमला
इससे पहले, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी के आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के नौ सैनिकों की मौत हो गई थी। दरअसल, एक बाइक सवार आत्मघाती आतंकी ने सेना के काफिले को धमाके से उड़ा दिया था। इस धमाके में पाकिस्तानी सेना के नौ सैनिकों की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे। पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन शाखा ने बताया कि तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ ने दुख जताया था और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की थी।
विज्ञापन


अब जानिए, टीटीपी के बारे में
टीटीपी कई आतंकी संगठनों का समूह एक है, जिसकी स्थापना साल 2007 में की गई थी। अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी संगठन का काफी प्रभाव है। बीती 30 जनवरी को पेशावर में एक मस्जिद में आत्मघाती आतंकी ने दोपहर की नमाज के दौरान खुद को उड़ा लिया था, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। साल 2014 में पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए टीटीपी के हमले में भी 130 से अधिक छात्र मारे गए थे, जिसकी पूरी दुनिया में आलोचना हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें