फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: काठमांडू में अनियंत्रित वाहन पलटा, 12 भारतीय नागरिक घायल; पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

Tue, 24 Oct 2023 04:40 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, काठमांडू

सार

नेपाल स्थित मकवानपुर जिले के मातातीर्थ क्षेत्र के पास इंद्रसरोवर में चालक के नियंत्रण खोने के बाद तीन बच्चों सहित 12 तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन पलट गया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के काठमांडू से मंगलवार सुबह हादसे की एक खबर सामने आई है। घटना में 12 भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि काठमांडू से 25 किलोमीटर दूर सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 12 भारतीय नागरिक समेत एक नेपाली चालक गंभीर घायल है। घायल यात्रियों को इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


मकवानपुर जिले के मातातीर्थ क्षेत्र के पास इंद्रसरोवर में चालक के नियंत्रण खोने के बाद तीन बच्चों सहित 12 तीर्थयात्रियों को ले जा रहा वाहन पलट गया। वाहन दक्षिणी नेपाल के शहर बीरगंज से काठमांडू की ओर जा रहा था। भारतीय नागरिक हिंदू त्योहार विजयादशमी के अवसर पर काठमांडू घाटी की तीर्थ यात्रा पर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें