खनन कारोबारी मेघराज सिंह के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को छापा मारा। ईडी की टीम बुधवार सुबह कारोबारी मेघराज के राजस्थान और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में स्थित ठिकानों पर एक साथ पहुंची।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर, उदयपुर समेत कई अन्य जिलों में ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है। 22 गोदाम, वैशाली नगर स्थित ठिकानों पर ईडी की टीम मौजूद है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खनन क्षेत्र में कथित अनियमितताओं से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।