फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल निकाय चुनाव से पहले एक्शन में CBI, पशु तस्करी मामले में TMC नेता अनुब्रत मंडल को किया तलब

Fri, 11 Feb 2022 12:50 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सीबीआई ने करोड़ों रुपए की पशुओं की तस्करी मामले में एक्टर देव के बाद तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन
टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को सीबीआई का समन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के 108 नगर पालिकाओं में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। उससे पहले सीबीआई सक्रिय हो गई है। सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को 14 फरवरी को तलब किया है।
विज्ञापन


अनुब्रत मंडल को सीबीआई ने यह दूसरी बार नोटिस भेजा है। इससे पहले उन्हें अप्रैल में नोटिस भेजा गया था लेकिन बीमार होने की वजह से वह पेश नहीं हो पाए थे। एजेंसी ने 14 फरवरी को मंडल को CBI कोलकाता ऑफिस निजाम पैलेस में बुलाया है। सीबीआई ने बुधवार को टीएमएसी सांसद और अभिनेता दीपक अधिकारी को इस मामले में 15 फरवरी से पहले पेश होने को कहा है। 

पशु तस्करी में कथित रूप से शामिल व्यापारी विनय मिश्रा के भाई बिकास मिश्रा सहित कई  लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। वहीं एजेंसी मुख्य आरोपी इनामुल हक से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने बिकास मिश्रा और हक दोनों को कस्टडी में लिया था. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हक को जमानत दे दी थी।
विज्ञापन

वहीं सीबीआई ने पशु तस्करी मामले में 36 बीएसएफ बटालियन के पूर्व कमांडर से भी पूछताछ की थी। 

यहां होने हैं चुनाव
12 फरवरी को बंगाल के चार नगर निकायों में चुनाव होने हैं। वे चार निकाय आसनसोल, सिलीगुड़ी, चंदन नगर और विद्यानगर में चुनाव होने हैं। वहीं राज्य के 108 नगर निकायों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होना है। ये चुनाव अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पूर्व बर्दवान, बीरभूम जिले की 108 नगरपालिकाओं में होंगे. 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें