फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Faceoff: मलाइका या कृति सेनन, एक जैसे जंपसूट को पहन किसका दिखा ग्लैमरस लुक, देखें तस्वीरें

Tue, 22 Nov 2022 04:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kriti sanon, malaika arora - फोटो : instagram
कृति सेनन अपने बोल्ड फैशन च्वॉइस से फैशन एक्सपर्ट की तारीफ बटोर रही हैं। तो वहीं मलाइका अरोड़ा का हर अंदाज सेसी दिखता है। ऐसे में जब ये दो हसीना एक जैसे कपड़ों में दिख जाएं तो तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रहा है। 
कृति सेनन इन दिनों फिल्म भेड़िया के प्रमोशन के लिए एक के बाद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। कभी रिस्की हाई स्लिट गाउन तो कभी पैंट सूट में वो अपना लाजवाब ड्रेसिंग सेंस दिखा रही है। वहीं मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने बोल्ड लुक की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि पिछले कुछ लुक्स में मलाइका का क्लासी लुक देखने को मिल रहा है। 
इस बार बीटाउन की इन हसीनाओं ने एक जैसे जंपसूट में अपना लुक दिखाया। जिनकी तस्वीरें देख खुद ही तय करें कौन है ज्यादा ग्लैमरस।
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोडा
साल 2022 में आइवरी और ब्लैक दो ऐसे कलर थे जो काफी ज्यादा ट्रेंड में रहे। ऐसे में मलाइका ने इस कलर कॉम्बिनेशन के जंपसूट को चुना है। फैशन लेबल साफिया के कलेक्शन से चुने गए इस जंपसूट में हॉल्टर नेक डिजाइन है। साथ ही लांग केप स्लीव को नेक डिजाइन से जोड़ा गया है। जो इसे ड्रेप स्टाइल दे रहा है। सैटिन फैब्रिक से तैयार जंपसूट में ये स्लीव खास बना रहा है। वहीं प्लेन ट्राउजर की फिटिंग बिल्कुल परफेक्ट दिख रही है। 
विज्ञापन

मलाइका ने इस ब्लैक एंड आइवरी जंपसूट को प्वाइंटेड टो पम्प्स, माइक्रो हैंडबैग और गोल्ड रिंग्स के साथ पेयर किया है। जबकि बात करें मेकअप की तो विंग्ड आईलाइनर, हाईलाइटेड स्किन और ब्राउन शेड की न्यूड लिपस्टिक के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। वहीं बालों में स्लीक हाई पोनीटेल बनाई गई है। 

कृति सेनन
कृति सेनन ने साफिया के कलेक्शन से केप स्लीव और हॉल्टर नेक डिजाइन के मोनोटोन जंपसूट को चुना है। सुर्ख लाल रंग के जंपसूट के साथ कृति ने प्वाइंटेड टो क्रिस्चियन लुबिटॉन के पम्प्स को मैच किया है। वहीं स्टड रिंग और रेड लिपस्टिक के साथ इस लुक को खूबसूरत बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लासी डिजाइन के इस जंपसूट की कीमत भी बेहद खास है। जिसे सुन हैरानी तो जरूर होगी। साफिया लेबल के इस जंपसूट की कीमत है 1,00,824 रुपये। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें