फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Slit Gowns: पैरों तक कटे कपड़ों में हसीनाओं का दिखता ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरों में दे देती हैं ऐसे पोज

Tue, 22 Nov 2022 11:03 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन - फोटो : instagram
बीटाउन एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। फिल्मी प्रमोशन से लेकर अवॉर्ड फंक्शन के लिए बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। इसके लिए ये ऑफ शोल्डर और प्लजिंग नेकलाइन के साथ ही हाई स्लिट ड्रेस को अक्सर चुनती हैं। इन दिनों एक के बाद एक मलाइका अरोड़ा से लेकर कृति सेनन जैसी हसीनाएं थाई हाई स्लिट कपडे को पहने दिखीं। 
जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए इन हसीनाओं ने जमकर बोल्ड पोज भी दिया। तो चलिए देखें इन एक्ट्रेस के बोल्ड कट वाली ड्रेस में गॉर्जियस लुक।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा के सुपर हॉट लुक तक पहुंच पाना हर एक्ट्रेस के बस की बात नही है। 48 की उम्र में भी ये हसीना सबके दिलों में वार कर ही देती है। एक दिन पहले ही मलाइका ने गुलाबी रंग के सैटिन गाउन में अपनी तस्वीरें फैंस के लिए साझा की। जिसमे उनका सिजलिंग हर हसीना पर भारी पड़ता दिखा। ऑफ शोल्डर डिजाइन के इस गाउन की स्लिट लगभग पैरों के ऊपर तक थी। इस सैटिन गाउन को पहन मलाइका ने काफी सेसी पोज भी दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति सेनन
कृति सेनन स्मार्टली हर बार अपने ड्रेसिंग सेंस से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। एथिनिक वियर में खूबसूरत दिखने के साथ ही कृति का बोल्ड लुक भी एलिगेंट ही दिखता है। फिल्म के प्रमोशन में कृति ने कॉपर कलर के गाउन को चुना। जिसकी टाइट फिटिंग कृति के फिगर को फ्लांट कर रही थी। तो वहीं फ्रंट में बनी हाई स्लिट काफी डेयरिंग थी। जिसे पहन कृति बेहद सिजलिंग पोज देते दिखीं।

4 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर फैशनेबल लुक से हर किसी को हैरान कर देती है। फिल्मफेयर नाइट में पहुंची जान्हवी ने आइवरी शेड के क्रिस्टल से सजे गाउन को पहना था। जिसकी थाई हाई स्लिट ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी दिख रही थी। वहीं जान्हवी इस आउटफिट में हमेशा की तरह ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह इन दिनों शानदार ड्रेसिंग सेंस से फैशन एक्सपर्ट की तारीफ बटोर रही हैं। अवॉर्ड नाइट में पहुंची रकुल की हेयरस्टाइल हर किसी का ध्यान खींच रही थी। वहीं रकुल ने ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर डिजाइन के गाउन को चुना था। जिस पर बनी थाई हाई स्लिट आउटफिट को और भी ज्यादा ग्लैमरस बना रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें