सीरियाई के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पहले अपने देश को छोड़कर रूस भागना पड़ा और अब पत्नी अस्मा अल-असद ने बड़ा झटका दिया है। अस्मा ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विद्रोहियों द्वारा अपने पति को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद अस्मा भी उनके साथ रूस चली गई थीं। पर अब वह वहां की जिंदगी से खुश नहीं हैं। कथित तौर पर वह अपने गृहनगर लंदन में शिफ्ट होना चाहती हैं। यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अस्मा के पास ब्रिटिश और सीरिया की नागरिकता है।