अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का वादा पूरा करने वाले हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि वह और पुतिन यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमत हुए हैं। हम एक साथ मिलकर काम करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि मैंने अभी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ लंबी और सार्थक फोन कॉल की।