Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2022 में यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद बहुत ही कम विदेश यात्राएं की हैं। यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से व्लादिमीर पुतिन के विदेश दौरों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस युद्ध के शुरू के बाद पुतिन पहली बार भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। चार साल बाद हो रही इस यात्रा पर अमेरिका, यूक्रेन और यूरोपीय देशों की नजर है। बता दें कि, राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद बहुत ही कम विदेश यात्राएं की हैं।
यूक्रेन पर आक्रमण करने से पहले पुतिन अपने शासनकाल के दौरान अधिकांशत: फ्रांस, इंग्लैंड, ऑस्ट्रिया और अमेरिका जैसे देशों का दौरा करते रहे थे। लेकिन यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद उनकी यात्राएं बेलारूस, उत्तर कोरिया, वियतनाम और चीन जैसे देशों तक सीमित हो गई हैं, क्योंकि पश्चिमी देश लगातार रूस को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं।