पोप फ्रांसिस का सोमवार सुबह 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह इतिहास के पहले लैटिन अमेरिकी पोप थे, जिन्होंने अपने करिश्माई व्यक्तित्व, विनम्र स्वभाव तथा गरीबों के प्रति चिंता के साथ पूरी दुनिया में लोगों पर अमिट छाप छोड़ी। फ्रांसिस फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे। युवावस्था में उनके एक फेफड़े का हिस्सा निकाल दिया गया था। उनके निधन के बाद कैथोलिक धर्म के शीर्ष धार्मिक नेता का पद खाली हो गया है।