डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली अमेरिका यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौरे के पहले दिन ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकातों का यह सिलसिला अमेरिकी खुफिया सेवाओं की निदेशक तुलसी गबार्ड से आरंभ हुआ और इसके बाद पीएम मोदी ने भारत के मित्र माने जाने वाले अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से भेंट की।