उत्तरी नाइजीरिया से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को नाइजर नदी के किनारे एक बड़ा नाव पलटने से 27 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं 100 से ज्यादा लोगों के लापता होने की भी खबर सामने आ रही है। वहीं, इस मामले में नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहिम औडू ने बताया कि नाव पलटने के समय उसमें लगभग 200 यात्री सवार थे जो कोगी राज्य से पड़ोसी राज्य नाइजर जा रही थी।