प्रधानमंत्री मोदी की बेबी मोशे से मुलाकात के बाद मोशे के दादा रब्बी होल्सबर्ग नैशमैन ने कहा कि ये उनके परिवार और इजराइल के लिए एक बड़ा दिन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोशे थोड़ा और बड़ा होगा तो भारत जरूर जाएगा। आपको बता दें कि मोशे 26/11 हमले का पीड़ित है। मोशे अभी 10 साल का है। जब उसकी उम्र महज दो साल की थी तब उसके माता-पिता रब्बी गेवरियल और रिवका होल्ट्जबर्ग मुंबई हमले में मारे गए थे। वे चाबड हाउस के निदेशक थे।