प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें बहुत सम्मान दिया है। ये सम्मान पूरे सवा सौ करोड़ भारतीयों का सम्मान है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि, पीएम नेतन्याहू के भारतीय खाने के प्रति प्रेम ने उनका दिल जीत लिया। इसके अलावा पीएम ने एक जुलाई से भारत में लागू हुए GST पर कहा कि, जीएसटी भारत के आर्थिक विकास में मददगार है। भारत सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म में विश्वास करती है।