यूरोप में एक बार फिर कोरोना महामारी का एपिसेंटर बन गया है। डब्ल्यूएचओ ने चेताया है कि यूरोपीय देशों में पिछले सप्ताह कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार किसी हफ्ते में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस दौरान लगभग 20 लाख मामले सामने आए और लगभग 27 हजार लोगों की मौत भी हुई।