लोगों का वक्त आता है लेकिन एलॉन मस्क का दौर आया है. जादू ऐसा कि जिस चीज को हाथ लगा दें सोना बन जाए. तरक्की ऐसी कि दुनिया में कोई भी धनकुबेर मुकाबले में कहीं आसपास भी टिक नहीं सके. लेकिन वे खुद को धनकुबेर से ज्यादा इंजीनियर कहलवाना पसंद करते हैं. वजह है विज्ञान और तकनीक में खुद इस हद तक डूबे रहते हैं कि दुनिया में हो रहे हर नए काम से नाम खुद-ब-खुद जुड़ जाता है.