यूक्रेन-रूस में जंग के बीच अमेरिका का बड़ा बयान सामने आया है। बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि चीन हर समय भारत के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई करता है, जैसा कि वह अमेरिका के मामले में भी करता है। अधिकारी ने कहा कि वाशिंगटन चीन की ओर से किए जा रहे उकसावे को रोकने के लिए भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।