पड़ोसी देश, बांग्लादेश पिछले छह महीने से कई अलग-अलग उठापटक से गुजर रहा है। मौजूदा समय में हिंदुओं और इस्कॉन को निशाना बनाए जाने की जोरदार आलोचना हो रही है। वहीं इन सभी संकट के बीच पिछले कुछ महीनों में पड़ोसी देश से कोलकाता की ओर आने वाली उड़ानों की संख्या में लगातार कमी आ रही है और यात्रियों की संख्या भी घट रही है। मामले में NSCBI हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि भारत की एक एयरलाइन ने भी कोलकाता और ढाका के बीच उड़ान सेवा शुरू करने की अपनी योजना को फिलहाल रद्द कर दिया है।