फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई-ईडी पर कार्रवाई की तैयारी में ममता की पुलिस?

Thu, 01 Sep 2022 05:12 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में जनता की चुनी हुई सरकारों को गिराया जा रहा है। भाजपा केंद्रीय एजेंसियों और काले धन का इस्तेमाल निर्वाचित राज्य सरकारों को गिराने के लिए कर रही है। भाजपा इस सवाल का जवाब दे कि निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिए उसके पास पैसा कहां से आ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि अगर भाजपा से हो पाए तो मुझे गिरफ्तार करें। ममता बनर्जी ने राज्य में सीबीआई और ईडी द्वारा छापेमारी के बढ़ते मामलों को लेकर भी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बंगाल में तैनात केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू करने की धमकी दी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें