राजनीति में कब क्या हो जाए इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है। राजनीतिक दल अपने अपने आंकड़े फिट करने के लिए विधायकों-सांसदों को खूब लुभाते भी हैं। और ऐसा ही कुछ पश्चिम बंगाल में हुआ यहां कांग्रेस के एकमात्र विधायक बायरन बिस्वास ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए इसके बाद कांग्रेस ने टीएमसी पर खूब निशाना साधा और कहा कि क्या इस तरह की खरीद-फरोख्त से विपक्षी एकता मजबूत होगी, यह केवल भाजपा के उद्देश्यों को पूरा करती है। इस पर टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रीय दल के रूप में कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि क्षेत्रीय दलों की अपनी बाध्यताएं हैं।