इश्क में सबकुछ जायज है, ये डायलॉग आपने कई बार सुना होगा। मगर हकीकत में इसको मानने वाले मां-बाप कम ही होंगे। दरअसल, यूपी के खतौली के प्रेमी युगल ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ भाग कर शादी कर ली है। जिसके बाद से लगातार उनकी जान पर खतरा बना हुआ है। जान बचाने के लिए इस लव कपल ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में लड़की अपने घरवालों से अपील कर रही है कि लड़के के घरवालों को परेशान न किया जाए, वो दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी की है।