पश्चिम बंगाल पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल वीडियो में दिख रहे सब इंस्पेक्टर को प्रमोशन मिला था जिसके बाद उसने थाने में ही डांस करना शुरू कर दिया था। इस वीडियो के वायरल होने पर सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। ये वीडियो कोलकाता के हीरापुर थाने का बताया जा रहा है।