हर कोई आसमान में उड़ने की ख्वाहिश रखता है। काश हारे पर होते तो पक्षियों की तरह आकाश में उड़ते। बस यही चाहत लिए लोग पैराग्लाइडिंग का शौक पाल लेते हैं और उड़ जाते हैं आसमान पर। जमीन से आसमान तो सबने देखा पर आसमान से जब जमीन देखने का नंबर आता है तो अच्छे अच्छों की हवा निकल जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।