यूपी के मुरादाबाद में कचहरी में एक नशेड़ी ने हंगामा खड़ा कर दिया। ये आदमी इतना पिया हुआ था कि क्या बोल रहा था किसी के पल्ले नहीं पड़ा। नशे की हालत में इसने कचहरी में हर किसी से बदसलूकी और मारपीट की। पियक्कड़ ने कचहरी परिसर में एक होमगार्ड पर बाल्टी और डंडों से घातक हमला किया साथ ही पेशकार को भी पकड़कर मारा।