Kerala में फुटबॉल मैच के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। मलप्पुरम जिले के वंदूर के पास अचानक फुटबॉल स्टेडियम की अस्थाई गैलरी गिर गई। इसमें करीब 200 लोग घायल हो गए और 5 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जब हादसा हुआ तब मैच देखने के लिए गैलरी में 2 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे. रात 9 बजे के करीब ये हादसा हुआ।