बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार को ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। जहां परमार्थ गुरूकुल के आचार्यों और ऋषि कुमारों ने वेदमंत्रों, शंखध्वनि और पुष्पवर्षा कर धीरेंद्र शास्त्री का अभिनंदन किया। बागेश्वर धाम में 151 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में युगल दंपती को आशीर्वाद देने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि परमार्थ निकेतन के तट से सनातन के संदेश के साथ संस्कृति और संस्कारों का उद्घोष प्रतिदिन होता है। उन्होंने परमार्थ गंगा तट पर कथा आयोजित करने की इच्छा भी व्यक्त की।