फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्तरकाशी झिंडा बुग्याल ट्रैक पर गया एक ट्रैकर लापता, दो दिन पहले निकला था पांच सदस्यीय दल

रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Nov 2024 03:28 PM IST

दो दिन पूर्व धराली से करीब सात किमी की दूरी पर स्थित झिंडा बुग्याल ट्रैक पर गए पांच सदस्यीय दल में से एक ट्रैकर्स लापता हो गया है। लापता युवक जनपद के भटवाड़ी विकासखंड के सैंज गांव का बताया जा रहा है। उसके साथियों ने हर्षिल थाने में इसकी सूचना दी। उसके बाद उसे ढूढ़ने के लिए एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है।  हर्षिल थानाध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि बीती दो नवंबर को जनपद के पांच युवक धराली से झिंडा बुग्याल के लिए रवाना हुए। उसी शाम को यह सभी स्थानीय ट्रैकर्स ने वहां पहुंचकर अपना टैंट लगाया और उसके बाद वहां से आगे की ओर घूमने चले गए। इसी दौरान यहां एक युवक लापता हो गया। बाकी चार साथियों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। उसके बाद अन्य चार युवक अपने टेंट में आ गए और बीती रविवार को यह सभी लोग धराली पहुंचे। वहां पर युवकों ने इसकी जानकारी हर्षिल थाने में दी। थानाध्यक्ष जगत सिंह ने बताया कि बताया कि सुमित पंवार निवासी सैंज भटवाड़ी इन लोगों से आगे चल रहा था। उसी दौरान वह लापता हो गया, क्योंकि वह इस ट्रैक पर पहले भी आ चुका था। अन्य चार युवक भी जनपद के मल्ला, जोशियाड़ा, धनारी और डुंडा क्षेत्र के हैं। यह सभी 25 से 27 वर्ष के हैं। वहीं पुलिस की जानकारी पर भटवाड़ी से एसडीआरएफ की एक टीम लापता युवक को ढूंढ़ने के लिए रवाना हो गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें