यमुनोत्री हाईवे पर कहीं जगहों धंसने से जोखिमभरी आवाजाही हो रही है। यमुनोत्री हाईवे पर देर सायं को बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है स्याना चट्टी सहित आधा दर्जन जगहों पर हाईवे धंसने की कगार पर है, जिससे उक्त जगहों पर वाहनों की जोखिम भरी आवाजाही हो रही है। स्याना चट्टी के पास हाईवे धंसने से आवाजाही बंद हो गई थी जिसे कल देर सायं को को खोल दिया गया। ईई मनोज रावत ने कहा कि स्याना चट्टी सहित बाडिया गांव के नीचे,जंगल चट्टी,बनास के पास,असनोलगाड, फूलचट्टी क्षेत्र में सड़क धंस रही है लेकिन फिलहाल आवाजाही हो रही है। उन्हें दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है ।