फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क सुरक्षा माह के तहत रुद्रपुर में परिवहन विभाग का जागरूकता अभियान तेज

रुद्रपुर में परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में लाईसेंस बनवाने और अन्य कार्य से आ रहे लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई जा रही है। शनिवार को भी सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। संभागीय निरीक्षक संजय सैनी ने लाईसेंस के आवेदकों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। विभाग दो वाहनों के जरिए ऑडियो संदेश के जरिए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मोहित कोठारी ने बताया कि पूरे उप संभाग में विभाग की टीमें लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। वाहन से टक्कर मारकर भागने (हिट एंड रन) के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके तहत व्यक्ति की मृत्यु पर दो लाख और घायल होने पर 50 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। घायलों की मदद के लिए चलाई गई राहवीर योजना के बारे में बताया जा रहा है। इसके तहत मददगारों को पुरस्कार देने का प्रावधान है। नियम पालन से ही दुर्घटनाएं कम होंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें