फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टिकट मशीन भेजने पर रोडवेज कर्मियों ने किया हंगामा

काशीपुर। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दूसरे दिन भी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। दूसरी ओर, एजेंसी के परिचालकों को अलग से टिकट मशीन भेजने को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने वरिष्ठ केंद्र प्रभारी का घेराव किया। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन काशीपुर डिपो के कर्मचारियों ने शनिवार को भी जारी रही। इस हड़ताल को एससी/एसटी संगठन एम्प्लाई यूनियन ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल ने बताया कि डिपो से चार बसें दिल्ली और छह बसें देहरादून, हरिद्वार, बरेली, रुद्रपुर रूट पर गई। दूसरी ओर, आंदोलनरत रोडवेज कर्मचारियों पता चला कि एजेंसी के परिचालकों को अलग-अलग स्थानों पर टिकट मशीन देकर उन्हें रूट पर भेजा रहा है। इस पर कर्मचारियों ने वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अनवर कमाल का घेराव किया और उन्हें ऐसा ना करने को कहा। काफी देर हंगामा होने के बाद कर्मचारी शांत हुए। यहां पर क्षेत्रीय अध्यक्ष एससी/एसटी रामपाल सिंह, उपाध्यक्ष शरण गौड़, अमन कुमार, मुकेश शर्मा, गुरसहाब सिंह, निपेंद्र सिंह, महादर सिंह, वीरेंद्र सिंह, इम्तियाज अहमद, सर्वेश कुमार, रमेश कुमार, अमीन अहमद आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें